रतनपुर

गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस ने की नाकेबंदी, फिल्मी स्टाइल में पीछा भी….लेकिन जब हाथ लगी गाड़ी तो हुआ इसका खुलासा

जुगनू तंबोली

रतनपुर– थाना क्षेत्र से गांजा तस्करी की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने एक सफेद कलर की बोलेरो को पकड़ने नाकेबंदी की और फिल्मी तरीके से उस वाहन का पीछा भी किया, जिसे देखकर अज्ञात आरोपी इधर से उधर भागते भी रहे, कई किलोमीटर की दौड़ के बाद आखिर में जब आरोपियों को लगा कि पुलिस के शिकंजे से निकल पाना मुश्किल है तो मौका मिलते ही गाड़ी गाँव मे छोड़कर आरोपी भागने में सफल हो गए, जिसके बाद जैसे ही पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें डीजल से भरे 10 जरीकेन बरामद हुए, दरअसल मध्यप्रदेश पासिंग बोलेरो एमपी 65 टी 1164 से गांजा तस्करी की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर रतनपुर पुलिस सक्रिय होकर नाकेबंदी में जुट गई थी,

लेकिन जैसे ही तस्करों को इसकी सूचना मिली बेरिकेट्स तोड़कर वह भागने लगे, जब आखिर में आरोपियों को यह अहसास हुआ कि अब पकड़े जा सकते है तो वाहन से छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ट्रकों से ये आरोपी डीजल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे उसी चोरी के डीजल को बोलेरो से बरामद किया गया है, लगभग 400 लीटर डीजल 10 जरीकेन में भरे हुए थे, फ़िलहाल पुलिस ने बोलेरो और डीजल को जब्त कर लिया है, वही वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...