बिलासपुर

एक दिन पहले लापता बच्चे की नदी में मिली लाश, डूबकर मौत होने की आशंका….गुमशुदगी रिपोर्ट के बाद पुलिस कर रही थी तलाश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शुक्रवार को रतनपुर क्षेत्र में डेढ़ साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी तो वही अब शनिचरी रपटा के पास 13 साल की बच्चे की लाश अरपा नदी में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गई है, वही पानी मे तैरती लाश मिलने की खबर आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गयी,और देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा,जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई, और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

बच्चे की शिनाख्ती जबड़ापारा निवासी आयुष सोनी उम्र 13 वर्ष के रूप में की है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा शुक्रवार की दोपहर घर से खेलने की बात कहकर निकला था,,वही दोस्तों के साथ खेलते खेलते बच्चे ने फ्रेश होकर आने की बात कहकर नदी की ओर गया था। शाम तक खोजबीन के बाद बच्चा नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने शुक्रवार की रात बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद थाना प्रभारी ललिता मेहर समेत सरकंडा थाने के समस्त स्टाफ ने बच्चे की काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला।इसी बीच शनिवार की सुबह पुलिस को बच्चे की लाश नदी में मिलने की सूचना मिली।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...