बिलासपुर

जिले में 139 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान, सर्वाधिक महिला मरीज….कोरोना का फैलता संक्रमण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में शनिवार को कोविड-19 संक्रमितों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं, लड़कियों और बच्चों की मिली है। आपको बता दें जिले में शनिवार को मिले 139 नए संक्रमितों में से 125 महिलाएं, लड़कियां व बच्चे पॉजिटिव हैं। वही पुरुष की संख्या महज़ 14 हैं। वही महिलाओं, बच्चों और लड़कियों में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से मिले आंकड़ों में जिले में 3280 गृहणियां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं, जिनमें बिलासपुर शहर से 2516 है। वहीं शनिवार को इन्ही आंकड़ों में बढ़ोतरी ने चिंता को बढ़ा दिया है। घर से अमूमन कम बाहर निकलने वाली गृहणियों में कोरोना के प्रकोप से अंदाजा लगाया जा सकता है कि संक्रमण से बचाव की रणनीति में बदलाव कितना आवश्यक है। जिले में अब तक 9855 व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं जो कि काफी चिंताजनक है। हालांकि रिकवरी रेट भी जिले का काफी अच्छी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी