दुर्ग

प्यार में भागकर शादी करने वाले युवक युवती को परिजनों ने उतारा मौत के घाट…घटना ऑनर किलिंग का, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

दुर्ग– भिलाई के सुपेला थाना अंतर्गत ऑनर किलिंग का बड़ा मामला सामने आया है जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों को जहर देकर हत्या के बाद जिंदा जला दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार तेलुगु परिवार के दो भाइयों के बालिग बच्चों ने घर से भागकर शादी कर ली थी, जिस पर नाराज़ परिजनों ने 20 सितंबर को सुपेला थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें 7 अक्टूबर को चेन्नई से बरामद कर लिया गया था,  वही बालिग होने के कारण कोर्ट में उनका बयान दर्ज करने के बाद दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद बीती रात घर में विवाद होने की सूचना पुलिस को मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई, इसी बीच एक बड़ा खुलासा हुआ जिसमें युवक युवती जो चचेरे भाई बहन थे को प्यार में भागकर जाने और शादी करने की सजा देते हुए जहर देकर हत्या के बाद जेवरा सिरसा के पास जलाने की बात सामने आई है, वही अब इस पूरे मामले में पुलिस परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...