सीपत

सीपत में बिजली करंट से युवक की हुई थी मौत…ख़म्भे पर चढ़ाने वाले आरोपी पर मामला दर्ज

उदय सिंह

सीपत – थाना सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उच्चभट्ठी आवास पारा में अवैध बिजली कनेक्शन के कारण हुए हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी कैलाश सूर्यवंशी के खिलाफ धारा 106 बीएनएस एवं धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मर्ग क्रमांक 81/2024 के तहत घटना दिनांक 25.07.2024 सुबह 11,30 बजे के आसपास मृतक सतीश सूर्यवंशी 24 वर्ष निवासी उच्चभट्ठी आवास पारा, अपने घर के ही कैलाश सूर्यवंशी के कहने पर बिजली खंभा पर चढ़ा था। बताया जा रहा है कि कैलाश ने अवैध रूप से खंभे से कनेक्शन लिया था और घर की खराबी सुधारने के लिए सतीश को खम्भे पर चढ़ा दिया। वहां मौजूद अजय मंडेला ने आरोपी को चेताया भी था कि सतीश बिजली का काम नहीं जानता, लेकिन इसके बावजूद कैलाश ने लापरवाहीपूर्वक उसे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खंभे पर चढ़ा दिया।
जांच पंचनामा में सामने आया कि खंभा पर चढ़ते ही सतीश को करंट लग गया और वह नीचे गिर पड़ा। घायल युवक को तुरंत उसके भतीजे आदित्य सूर्यवंशी ने मोटरसाइकिल से सीपत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा, परिजनों व गवाहों के बयान लिए। जांच में कैलाश सूर्यवंशी की लापरवाही उजागर होने पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...