बिलासपुर

तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता…तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता

टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर – जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक महिला के अपने तीन मासूम बच्चों सहित रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। महिला का तीन दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने तखतपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब महिला और बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांवाडबरा निवासी 32 वर्षीय कलेश्वरी जायसवाल अपनी बहन से मिलने के लिए घर से निकली थी। बताया गया कि उसकी बहन की बेटी की तबीयत खराब थी, जिसकी सूचना मिलने पर वह अपने तीन बच्चों उमेश 12 वर्ष, लवण्या 9 वर्ष और उग्रेश 5 वर्ष को साथ लेकर तखतपुर पहुंची।

यहां तक उसे उसका भतीजा दुपहिया वाहन से छोड़ने आया था। बताया जा रहा है कि तखतपुर मंडी चौक से बिलासपुर जाने वाली बस पकड़ने की बात कहकर भतीजा लौट गया, लेकिन कलेश्वरी गलती से बिलासपुर की बजाय मुंगेली जाने वाली बस में सवार हो गई। सीसीटीवी फुटेज में महिला को मुंगेली के पुराना बस स्टैंड स्थित एक होटल में बच्चों के साथ नाश्ता करते देखा गया। शाम करीब 4 बजे उसने अपने पति को फोन कर घर पहुंचने की बात कही, लेकिन वह घर नहीं लौटी। जब देर रात तक महिला का पता नहीं चला तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर 05.05.2026 को तखतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी विवेक पांडे ने बताया कि पुलिस गुम इंसान कायम कर मामले की जांच और पतासाजी कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी