मस्तूरी

मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, क्षेत्र में खुशी की लहर

उदय सिंह

मस्तूरी – खेल प्रतिभाओं के क्षेत्र में मस्तूरी के लिए एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दर्रीघाट (मस्तूरी) में कक्षा 11वीं के छात्र अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 24 से 27 नवंबर 2026 तक खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में मस्तूरी के होनहार खिलाड़ी अरमान गेंदले 24 नवंबर को अपना दमखम दिखाएंगे।गौरतलब है कि अरमान इससे पहले भी कोल्हापुर में आयोजित राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनकी खेल प्रतिभा और निरंतर मेहनत को दर्शाता है।अरमान गेंदले की नियमित ट्रेनिंग गोयल पॉवर जिम, मस्तूरी में चल रही है। उन्हें जिम के प्रशिक्षक अरुण गोयल (राष्ट्रीय पदक विजेता एवं पॉवरलिफ्टिंग निर्णायक) द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है।अरमान की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय, परिवार, प्रशिक्षक और पूरे मस्तूरी क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अरमान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और मस्तूरी का नाम रोशन करेंगे।मस्तूरी की प्रतिभा अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएगी अपना दम!

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...