मल्हार

स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाया सेवाभावियों का मान

हरिशंकर पांडेय

मल्हार –मितानिन दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय मल्हार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर की सभी मितानिनों को उनके उत्कृष्ट सेवाभावी कार्यों के लिए श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त, उपाध्यक्ष सुशील राजा चौबे सहित जनप्रतिनिधियों ने मितानिनों का सम्मान कर उन्हें मितानिन दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त ने कहा कि मितानिनें स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल के साथ ही आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में उनका योगदान बेहद सराहनीय है। उनका समर्पण और सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणादायक है।

वहीं नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील राजा चौबे ने मितानिनों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मितानिनें दिन-रात पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने से लेकर जरूरतमंदों तक शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है। विषम परिस्थितियों में भी वे पूरी तत्परता से सेवा कार्य करती हैं। उनका योगदान समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए अमूल्य है।

इस अवसर पर एल्डरमेन धर्मेंद्र सिंह, रामनारायण कश्यप, रवि कैवर्त, पार्षद रमेश यादव, कमलेश सिंह, मिलू कैवर्त, रामफल कांत, आशुतोष वर्मा, गीता कैवर्त, गायत्री देवार, सपना यादव, शकुंतला साहू, धनेश्वर कैवर्त, मनराखन कैवर्त, प्रमोद थवाइत, इंजीनियर तेजस्वनी जीरापुरे सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में मितानिनों के सेवा, समर्पण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया। सम्मान पाकर मितानिनों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा।

error: Content is protected !!
Letest
स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि...