राजनांदगांव

कहा सुनी इतनी बढ़ी की पति के सर पर हुआ खून सवार ,चरित्रशंका पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट… क्षेत्र में सनसनी

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – फिर एक बार चरित्रशंका पर एक पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें पति ने कहा सुनी होने के बाद पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर जीई रोड स्थित ग्राम सुंदरा में उस समय दहशत फैल गई जब पति ने अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया। जिसकी सूचना मिलते ही थाना चिखली की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को जांच में ले लिया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिखली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सुंदरा में रात्रि लगभग 10:30 बजे आरोपी मुकेश निर्मलकर ने अपनी पत्नी सरिता निर्मलकर उम्र 32 साल पर जानलेवा हमला करते हुए, उसकी हत्या कर दी। मृतिका के सर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, बताया जा रहा है मुकेश अपनी पत्नी के ऊपर शक करता था कि उसका किसी अन्य के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ और गुस्से में आकर मुकेश ने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही चिखली थाना को लगी, तत्काल टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...