छत्तीसगढ़बिलासपुर

बुधवार के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक , अधिक से अधिक संख्या में जुटने का किया आवाहन

भारतीय जनता पार्टी एक-एक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है तथा दूसरी बार मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाना है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 27 फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान बिलासपुर में होने वाली कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचेंगे । बिलासपुर कलस्टर लोकसभा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ व कोरबा के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की तैयारियों की दृष्टि से बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ व कोरबा के लोकसभा प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, 2018 विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व द्वारा उनके कार्यो को सराहा जा रहा है। भारत में मोदी जी के नेतृत्व चारों ओर विकास की गंगा बह रही है आगामी लोकसभा चुनाव बहुत ही करीब है सभी भारतीय जनता पार्टी एक-एक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है तथा दूसरी बार मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाना है।

प्रदेश के पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री व लोकसभा कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि चारों लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथों से भाजपा कार्यकर्ताओं को 27 फरवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जी के बिलासपुर आगमन पर शामिल होकर एक नई ऊर्जा के साथ पुनः भाजपा की सरकार बनाने हेतु जूटना है।
भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि 26 फरवरी को प्रत्येक बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने घरों के आंगन में कमल रंगोली बनाकर दीप जलाना है तथा 2 मार्च को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अपने बूथों से मोटर सायकल रैली निकालकर विधानसभा के निश्चित स्थान पर उपस्थित होना है जिसमें सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की सहभागिता निश्चित होनी चाहिये।
बैठक में प्रमुख रूप से सांसद लखनलाल साहू, कमला पाटले, विधायक नारायण चंदेल, रजनीश सिंह, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, अशोक चावलानी, महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, राजू सिंह क्षत्री, केरा बाई मनहर, तोखन साहू, मोहन भोजवानी, अम्बेस जांगड़े, जवाहर नायक, राजा पाण्डेय, जगन्नाथ पाणीग्रही, मोहित जायसवाल, रामनारायण भारद्वाज, संजय भावनानी, प्रकाश सूर्या सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...