रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में 2360+ नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान, आज इस जिले में फूटा कोरोना बम…..राजधानी के बाद अब अन्य जिले बन रहे हॉटस्पॉट

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना का रुख राजधानी के बाद अन्य जिलों की ओर अग्रसर है। जो स्वास्थ्य महकमे के आला अफसरों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बुधवार को प्रदेश में 2360 नए मरीजो की पहचान हुई है। जिनमे से सबसे अधिक 247 मरीज रायगढ़ जिले से मिले है।  साथ ही रायपुर से 209,जांजगीर से 207, दुर्ग से 135, राजनांदगांव से 138, बालोद से 71, बेमेतरा से 47, कबीरधाम से 46, धमतरी से 106, बलौदाबाजार से 56, महासमुंद से 100, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 152, कोरबा से 138, मुंगेली से 39, सरगुजा से 38, कोरिया से 54, सूरजपुर से 107, बलरामपुर से 18, जशपुर से 51, बस्तर से 83, कोंडगांव से 40, दंतेवाड़ा से 83, सुकमा से 31, कांकेर से 95, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 27 नये मरीज मिले हैं। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 167639 हो गई है। जिनमे से 1852 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अब भी 25795 मरीज एक्टिव है। वही बुधवार को प्रदेश में 6 संक्रमित मरीजो की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे रायपुर से दो,गरियाबंद, राजनांदगांव , बिलासपुर और उड़ीसा के एक-एक संक्रमित मरीज शामिल है। जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना से मौत होने वाले मरीजो कि संख्या 1628 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब