सक्ती

बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई की कर दी गई हत्या….आरोपी युवक और 2 बहनों ने दिया घटना को अंजाम, कुल्हाड़ी और डंडे से किया गया हमला

देवेंद्र निराला

सक्ति – जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक भाई की हत्या इसलिए कर दी गई कि उसने अपने बहन के साथ हुए छेड़खानी का विरोध किया, आरोपी कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर यही नही इस हत्या में आरोपी की 2 बहनों ने भी उसका साथ दिया और मृतक भाई की बहन से भी मारपीट की। मामले में पुलिस ने हत्या और अन्य धाराओं के तहत आरोपी भाई और उसकी दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर के सेंदरी भाटापारा निवासी बिंदिया रात्रे पिता दुकालू रात्रे थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई की उसकी छोटी बहन दिव्या रात्रे को आरोपी रामनारायण सुल्तान नरवा नहाने जाते समय छेडखानी किया था। जिसकी जानकारी उसने अपने भाई एकलब्य को दी,

जिस पर भाई मृतक एकलब्य आरोपी के घर मेरी बहन को क्यों छेडखानी किया है पूछने व समझाने गया था तब आरोपी रामनारायण सुल्तान अपने घर से टंगिया लेकर निकला और माँ बहन की गाली देते हुये मृतक पर टंगिया से सिर के पास वार किया एवं आरोपी की बहन समारीनबाई एवं कुमारीबाई के द्वारा हाथ मुक्का व डण्डा से मृतक भाई को मारने लगे मृतक की बहन प्रार्थिया बिदया के द्वारा बीच बचाव करने पर समारीन बाई एवं कुमारी के द्वारा बाल पकड़कर हाथ मुक्का से एवं डण्डा से उसे भी मारने लगे। मृतक एकलब्य को तीनो आरोपीयो द्वारा टंगिया, हाथ मुक्का व डण्डा से मारने से घायल होकर घटना स्थल पर ही वह गिर गया जिसे डॉयल 112 के सहयोग से सीएचसी जैजैपुर लाये थे जिसे डॉक्टर द्वारा मृत होना बताया गया है।

मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध धारा पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना जैजैपुर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रार्थिया, गवाहों का कथन घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, जहाँ आरोपी रामनारायण सुल्तान पिता धनेश्वर सुल्तान उम्र 22 साल, कुमारी बाई उम्र 20 साल, समारीनबाई पति अजय निराला उम्र 19 साल को ग्राम सेन्दरी भाठापारा से तलब कर घटना के सबंध में बारिकी से पूछताछ किया गया, जो अपने अपने कथन में अपराध घटित करना स्वीकार किये है। घटना मे प्रयुक्त टांगी, लकड़ी का बेडी एवं बांस का डण्डा को आरोपियों के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध सिध्द सबूत पाये जाने पर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में समस्त थाना जैजैपुर स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...