बिलासपुर

कोरोना का कहर पड़ रहा भारी, फिर दो नए मरीजों की पुष्टि…सिम्स की जूनियर डॉक्टर भी आई पॉजिटिव, संक्रमित एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 152

रमेश राजपूत

बिलासपुर- प्रदेश में अब तक 216 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है, जिनमें सबसे अधिक 44 मरीज शनिवार को सामने आए है, जिन्हें मिलाकर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब 152 हो गई है। 42 मरीजों के बाद 2 और मरीज बिलासपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से मिले है, जिनमें एक सिम्स की जूनियर डॉक्टर भी शामिल है।

प्रदेश में कोरोना का इलाज करने वाली पहली जूनियर डॉक्टर संक्रमण के चपेट में

न्यायधानी में शनिवार आए कोरोना पॉजिटिव मरीजो में सिम्स कोरोना ओपीडी में काम करने वाली फिजियोलॉजी की जूनियर डॉक्टर भी शामिल थी। मिली जानकारी के अनुसार मसानगंज निवासी 35 वर्षीय जूनियर डॉक्टर लंबे समय से कोरोना ओपीडी में काम कर रही थी। इसी बीच वह कोरोना संक्रमण के चपेट में आई थी। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

तो वही सिम्स में कार्यरत सभी स्टाफ सकते में आ गए है। बताया जा रहा है, कि जूनियर डॉक्टर के संपर्क में आने वाले सभी स्टाफ की जानकारी ली जा रही है। संभवतः सिम्स प्रबंधन की आपात बैठक रविवार को बुलाई जा सकती है, जिसमे कोरोना ओपीडी संबंधित आवश्यक निर्णय हो सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...