बिलासपुर

रिश्ते को कलंकित करने वाला मामा गिरफ्तार, सगी भांजी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला…विवाहिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर– थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता के साथ उसके ही सगे मामा ने रिश्ते को कलंकित करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें पीड़िता की शिकायत पर सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता का मामा राजू तिवारी उर्फ राजू लहरे उम्र 39 वर्ष 24 अगस्त 2020 को बिलासपुर में था, जिसनें पीड़िता को गाड़ी नही होने की बात कहते हुए एक्टिवा लेकर शुभम विहार के आगे आकाश मार्ग पर रात 11 बजे बुलाया, जिस पर पीड़िता मामा है करके विश्वास से चली गई, जहाँ आरोपी ने प्लान के तहत पीड़िता को पेय पदार्थ में नशीली दवा पिला दिया, जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर घर छोड़ने के लिए बोलने पर नजदीक ही होटल शुभ श्री में ठहरने की बात कहते हुए रूम में थोड़ा आराम करने ले गया, जहाँ आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन सम्बंध बनाते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद यह किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसकी शिकायत पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी यहाँ से फरार हो गया, पुलिस को आरोपी के दिल्ली में होने की जानकारी मिली जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे दिल्ली से बिलासपुर लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी शनीप रात्रे, उपनिरीक्षक संजय बरेठ, सहा उप निरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक विकाश यादव, जितेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...