बिलासपुर

शातिर बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से 5 गाड़ियां बरामद….ग्राहक की तलाश में था आरोपी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में चोरी के वारदातों को अंजाम देने वाले एक चोर के कब्जे से पांच मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार बीते कुछ महीनों से पुलिस को बाइक चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। जिसपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा कार्यवाही के निर्देश अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए थे। जिनके मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस लगातार संदेहियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि तिफरा निवासी विकास उर्फ बडे दास के पास बड़ी मात्रा में बाइक है। जिसपर संदेह के आधार पर पुलिस ने अचानक विकास के घर मे दबीश दी। जहाँ पांच मोटरसाइकिल मौके पर मिली।

जिनमे हिरो होण्डा स्पेलेण्डर – CG 10 5852, हिरो एच एफ डिलक्स CG 04 ZN 6788, हिरो होण्डा सीडी डिलक्स – CG 10 EM0934, होण्डा ड्रीम योगा – CG 10 S 3390, हिरो होण्डा स्पेलेण्डर -बिना नम्बर का शामिल थे। जब पुलिस ने विकास से गाड़ी के दस्तावेजों मांगे तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। मामले में जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने उक्त सभी बाइक को चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि ग्राहक नही मिलने के वजह उन्हें छुपा कर रखा था। वही इस पूरे मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सभी बाइक को जब्त कर लिया है। जिसे अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें...