रायपुर

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार…7 महिलाओं सहित 8 आरोपी पकड़े गए

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर में भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय एक शातिर अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में 7 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं, जो लग्जरी वाहन में देशभर में घूम-घूमकर लोगों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, सोने की चेन, मोबाइल फोन, कटर और एक इनोवा कार जब्त की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब डीडी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले तरूणेन्द्र वर्मा ने अपनी मां के साथ हुई चेन चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उनकी 66 वर्षीय मां निर्मला वर्मा 8 अप्रैल की शाम चंगोराभाठा बाजार सब्जी खरीदने गई थीं। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन पार कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) और पश्चिम जोन के अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िता के आसपास मंडराती नजर आईं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उनका पीछा शुरू किया। जांच के दौरान पता चला कि गिरोह एक चारपहिया वाहन का इस्तेमाल कर शहर में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध इनोवा वाहन को पकड़ लिया। वाहन में सवार 7 महिलाएं और 1 पुरुष पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार और डीडी नगर में एक दर्जन से अधिक चेन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके अलावा वे गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में भी इसी तरह की वारदातें कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10,500 रुपये नकद, एक सोने की चेन, एक कटर, चार मोबाइल फोन और करीब 11.30 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार जब्त की है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी की गई चेन को बेचकर मिली रकम से ही आरोपियों ने वाहन खरीदा था। गिरफ्तार सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और मध्यप्रदेश के इंदौर तथा महाराष्ट्र के जलगांव के निवासी हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है और अन्य राज्यों में दर्ज अपराधों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई को शहर में बढ़ती चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज