बिलासपुर

धान कटाई करने गई किसान महिला के घर दिनदहाड़े ताला तोड़कर… नगदी सहित सोने चांदी के जेवर पार, अज्ञात चोरों ने जमापूंजी पर लगाई सेंध

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शुक्रवार को दिन दहाड़े सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखासार में किसान कें घर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों रूपये के जेवर पर अपना हाथ साफ कर दिया। जिसकी शिकायत प्रार्थिया अमृत बाई ने सकरी थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज़ की तरह अपने घर में ताला लगाकर शुक्रवार सुबह 7 बजे धान लुआई करने खेत गई हुई थी। इस बीच जब वह दोपहर 12 बजे घर वापस लौट रही थी। तभी नाती कुनाल दौड़ते हुए प्रार्थीया के पास पहुंचा जहां उसने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है ।

जिस पर प्रार्थीया तत्काल अपने घर पहुंची जहां देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब प्रार्थिया ने घर में रखे सामनो की जांच की तो पता चला की पेटी में रखे सोने का टाप्स, सोने की माला, चांदी का एैठी, चांदी का लच्छा, चांदी का बाजूबंद, चांदी का चाबी गुच्छा और 30 हजार नगदी सहित कुल 80 हज़ार रूपए समान वहा से गायब था। इधर घटना की शिकायत प्रार्थीया ने सकरी थाने में दर्ज कराई है। जहा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...