बिलासपुर

बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर दुष्कर्म का मामला, दोस्त ने ही दिया धोखा…युवती के गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा, शिकायत के बाद दो नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

तखतपुर – सोशल मीडिया की अंधी दौड़ और मेट्रो सिटीज के दिखावे का असर अब ग्रामीण क्षेत्रो में भी देखने को मिल रहा है, जिसमें एक दोस्त ने ही अपनी दोस्त की आबरू लूटने धोखा दिया और पीड़िता को हवस के भूखे को सौप दिया, इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा घटना के 9 महीने बाद हुआ है जब पीड़िता गर्भवती हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र की युवती को उसकी सहेली अपनी स्कूटी में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने लेकर गई जहाँ युवती के अन्य दोस्त भी शामिल हुए, सभी बेलपान रोड के किसी सुने मकान में गए जहाँ सभी खाने पीने लगे इसी दौरान पीड़िता की सहेली और युवकों ने उसे कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद आरोपी अपचारी युवक ने युवती से जबरिया दुष्कर्म किया, जिसके बाद पीड़िता की सहेली प्रिया ठाकुर ने युवती को अपनी स्कूटी में उसे घर भी छोड़ा, इस दौरान सभी ने किसी को भी इस घटना के बारे में नही बताने की धमकी भी दी थी,

लिहाज़ा पीड़िता ने इस संबंध में किसी को कुछ नही बताया, लेकिन पिछले दिनों पीड़िता के पेट मे दर्द होने पर उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर जब परिजन पहुँचे थे, तो वहाँ पता चला युवती गर्भवती है, जिसके बाद युवती से पूछताछ की गई तो उसने अपनी आपबीती सुनाई, परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। तखतपुर पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 506,342,34 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर सरगर्मी से आरोपियों की तलाश की और 24 घंटे के भीतर अपचारी युवक, एक नाबालिग लड़की सहित प्रिया ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, वासु ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- बहतरा के फर्जी धान खरीदी घोटाले में ढिलाई...आदेश के बाद भी एफआईआर नहीं, जिम्मेदारों पर उठे... आंगनबाड़ी में ‘कट-कमीशन’ का खेल....सुपरवाइजर पर उगाही-शोषण के गंभीर आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया खुलास... रायगढ़ : मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश...नाबालिग को 1.5 लाख में बेचकर कराई जबरन शादी, फिर देह व्यापा... गोल्ड लोन कंपनियों में खप रहा चोरी का सोना....शातिर चोर चढ़ा हत्थे...चोरी का सोना लेकर लोन देने वाला ... छत्तीसगढ़: सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों की मौत,30 से ज्यादा घायल...पीएम... मुंगेली: हथनीकला धान खरीदी केंद्र में 2.54 करोड़ से अधिक की धान गड़बड़ी....प्रभारी पर दर्ज हुआ एफआईआ... बिलासपुर : घर से सोने के जेवर समेत 1 लाख नगदी की चोरी....संदेहियों के खिलाफ मामला दर्ज प्रेस क्लब चुनाव रद्द करने के आदेश को चुनौती... हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया... मामूली बहस के बाद मारपीट...युवक पर ईंट और ब्लेड से जानलेवा हमला, सीपत थाना क्षेत्र की घटना मस्तूरी : चिरायु टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी...गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्ची का हुआ सफल ऑपरेश...