छत्तीसगढ़बिलासपुर

शहीद विनोद चौबे प्रतिमा भूमि पूजन कार्यक्रम में भिड़े कांग्रेसी और भाजपाई, विवाद के बाद विधायक ने किया किनारा

ट्रैफिक थाना परिसर में 35 लाख की लागत से शहीद विनोद चौबे की स्मृति में चौक का होगा निर्माण

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए स्वर्गीय विनोद चौबे का रिश्ता इमली पारा से रहा है, इसीलिए लंबे अरसे से मांग की जा रही थी कि इमली पारा सड़क का नाम शहीद के नाम से रखा जाए और यहीं उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। पहली मांग पूरी होने के बाद शनिवार को प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया लेकिन यह कार्यक्रम भी आपसी खींचतान की भेंट चढ़ गया। सबसे पहले तो विधायक के ऊपर महापौर का नाम शिलालेख पट्टिका में होने का विरोध किया गया उसके बाद विधायक के भूमि पूजन कार्यक्रम में विलंब से पहुंचने पर जब महापौर खुद भूमि पूजन करने बैठ गए तो कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा और विवाद की नौबत पैदा हो गई, आखिरकार विधायक शैलेश पांडे इस भूमि पूजन कार्यक्रम में आए ही नहीं और भूमि पूजन को महापौर किशोर राय के साथ कांग्रेसी नेताओं ने संपन्न किया

ट्रैफिक थाना परिसर में 35 लाख की लागत से शहीद विनोद चौबे की स्मृति में चौक का निर्माण होगा। मेयर व शहर के जनप्रतिनिधियों ने एक साथ भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद विनोद चौबे के प्रतिमा स्थापित कर चौब निर्माण करने की घोषणा की थी। इसपर निगम प्रशासन द्वारा विधिवत स्टीमेट तैयार कर टेंडर जारी किया गया था। टेंडर फाइनल होने के बाद शनिवार को शहीद विनोद चौबे चौक निर्माण कार्य का भूमिपूजन मेयर किशोर राय व शहर के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। मेयर किशोर राय ने कहा कि शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा स्थापित कर चौक बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी, जो आज पूर्ण हुई है। निगम प्रशासन द्वारा आने वाले समय में उनकी प्रतिमा स्थापित कर ट्रैफिक थाना परिसर में चौक निर्माण किया जाएगा। पार्षद तैय्यब हुसैन ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से लगातार निगम के सामान्य सभा में शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा स्थापित कर चौक बनाने की मांग की जा रही थी। इसपर मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने अपने पहले ही दौरे में चौक निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के तहत आज निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ है। इसके लिए उन्होंने निगम प्रशासन व माननीय मुख्मंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया। पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षों से शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा स्थापित कर चौक निर्माण करने की मांग थी, जो आज पूर्ण हो रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर के विकास के लिए सतत् रूप से साकारात्मक प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, एमआईसी सदस्य बबलू पमनानी, अभयनारायण राय सहित शहर के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

35 लाख की लगात से होगा निर्माण

35 लाख की लागत से शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा स्थापित कर चौक निर्माण होगा। यह कार्य आने वाले 3 माह में पूर्ण होगा। मूर्ति निर्माण का कार्य भिलाई के परवेज आर्ट द्वारा किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR