मस्तूरी

मस्तूरी:- 24 दिन की गायब नवजात बच्ची की घर के पास कुएं में मिली लाश….रविवार रात से परिजन और पुलिस जुटी थी तलाश में, मौके पर पहुंची एएसपी

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी से रविवार रात 2 बजे के लगभग घर से गायब 24 दिन की नवजात मासूम की तलाश आखिरकार मंगलवार की दोपहर पूरी हो गई, पुलिस जांच के दौरान एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया था, जिनके द्वारा मंगलवार सुबह से घर के पास स्थित किरीत नमक तालाब में सर्चिंग की गई, जिसके बाद सफलता नहीं मिलने पर प्रार्थी के घर के सामने पड़ोसी मधुबन शूर्यवंशी के कुएं में खोजबीन की गई जहां बच्ची की लाश मिली है। वही मौके पर बिलासपुर ग्रामीण एएसपी अर्चना झा सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद है, जो घटना की जांच में जुटी हुई है।

देर रात बच्ची हुई थी गायब…

ग़ौरतलब है कि रविवार की रात ग्राम किरारी में रहने वाली महिला की लगभग 2 बजे जब नींद खुली तो उसके पास सो रही महज 24 दिनों की बच्ची गायब थी, जिसकी तलाश उसने और परिजनों ने आस पास की लेकिन वह नही मिली, जिसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई थी, मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि घर के दोनों दरवाजे महिला ही ने खुद बन्द किये थे, इसके बावजूद बच्ची गायब थी, परिजनों से पूछताछ कर पुलिस लगातार बच्ची की तलाश में थी, किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस पास के तालाब और कुएँ में भी तलाश करने में जुट गई, जिन्हें मंगलवार दोपहर आखिरकार लापता बच्ची की लाश घर के सामने पड़ोसी के कुएँ में मिली है, जिसे बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है वही पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने वाली है।

हृदयविदारक घटना से लोगों में आक्रोश…

महज 24 दिनों की मासूम बच्ची की लाश कुएं में मिलने की घटना से लोग आक्रोशित है, घटना की वजह क्या रही होगी और किसने ऐसा किया होगा, इसे लेकर सभी अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे है, फ़िलहाल पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है जो जल्द ही वारदात की वजह और दोषियों का खुलासा करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...