बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर :- नए पॉजिटिव मरीज़ो का आंकड़ा 136 के पार, कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार…त्यौहार के दौरान बढ़ रही शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में गुरुवार को 136 नए मरीजो की पहचान की गई है। जिनमे 127 मरीज बिलासपुर जिले के है। तो वही 9 मरीज दीगर जिले के रहवासी है। जिन्हें मिलाकर अब जिले के कुल संक्रमितो की संख्या 13930 हो गई है। गुरुवार को मेडिकल स्टाफ,निजी कर्मचारी,पुलिसकर्मी ,रेलकर्मी सहित अन्य कोरोना के चपेट में आए है। पॉजिटिव मरीजो में आधा दर्जन से अधिक मरीजो की पहचान शहर के निजी हॉस्पिटलों में हुई है। जिनमे लाइफ केयर,आरबी, श्रीराम केयर सहित अन्य हॉस्पिटल शामिल है। इसके अलावा पॉजिटिव मरीज  27 खोली ,जोरापारा ,चिल्हाटी ,कोटा, कुदुदंड,सकरी रामा लाइफ, चिंगराजपारा ,नेहरू नगर, तारबहार ,पुलिस लाइन ,राजकिशोर नगर ,बी ई सी फर्टिलाइजर सिरगिट्टी, तखतपुर ,विजयापुरा ,कालिंदी कुंज, रिंग रोड, चकरभाठा, परसदा, शुभम विहार ,कश्यप कॉलोनी, सदर बाजार ,क्रांति नगर ,,बिटकुली, कस्तूरबा नगर, यदुनंदन नगर, नूतन चौक ,साईं मंदिर ,चकरभाठा, देवरीखुर्द, सकरी ,जरहाभाटा ,लोधीपारा ,घनश्याम होम्स व्यापार विहार, सूर्य विहार, लिंगियाडीह,गोड़पारा, मल्हार, तखतपुर, कोटा, मस्तूरी बिल्हा सहित अन्य जगहों में रहने वाले है। इधर बीते 24 घन्टो में जिले के 129 संक्रमित मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 12779 हो गई है। जबकि अब भी 916 मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है। 

न्यायधानी में फिर कोरोना से तीन मौत,,अब तक जिले के 235 मरीजो की थम चुकी सांसे..

जिले में गुरुवार को तीन कोरोना मरीजो की मौत हुई है। जो सभी दूसरे जिले के रहने वाले है। जिसके बाद अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 235 में रूकी हुई है। इधर गुरुवार को कोरिया जिले के चिरमिरी निवासी 59 वर्षीय मरीज की इलाज के दौरान अपोलो में रात 12.30 बजे मौत हो गई। वहीं कोरबा निवासी 35 वर्षीय मरीज ने सिम्स में सुबह 9 बजे दम तोड़ दिया। वहीं सिम्स में बलौदा बाजार की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अंतिम सांस ली है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ...