बिलासपुर

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान फिर पकड़ी गई गांजे की खेप, आसानी से शहर पहुँच रहा उड़ीसा से अवैध गांजे का जखीरा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक प्रशांतअग्रवाल के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) रोहित बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक(यातायात) सत्येंद्र पांडे के निर्देशन में प्रतिदिन यातायात के पांचों थानों द्वारा शहर के मुख्य चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। प्रतिदिन होने वाले यातायात की सघन चेकिंग के दौरान बिना नंबर मोटरसाइकिल , तीन सवारी वाहन चालकों एवं संदिग्ध वाहन चालकों पर विशेष निगाह रखते हुए सघन चेकिंग की जाती हैं

एवं मोटरविकल एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जाती है। गुरुवार को यातायात पुलिस के सघन चेकिंग अभियान में निरीक्षक एस एक्का थाना प्रभारी यातायात लिंक रोड द्वारा पुराना बस स्टैंड में वाहनों की सघन चेकिंग बारीकी से जा रही थी , लगभग 12:30 बजे वाहनों की चेकिंग के दौरान मध्यप्रदेश के वाहन मेस्ट्रो स्कूटी का नंबर अस्पष्ट नजर आने एवं बिना नम्बर वाहन प्लेटिना को यातायात के सैनिक शत्रुहन साहू व घनश्याम राठौर द्वारा रोका गया, वाहन चालको से गाड़ी में नंबर ना होना एवं अन्य गाड़ी में स्पष्ट नंबर अंकित ना होना के संबंध में पूछताछ करते हुए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। सघन चेकिंग के दौरान अन्य गाड़ियों के वाहन चालकों की उपस्थिति एवं भीड़ का फायदा उठाकर वाहन चालक चेकिंग स्थान से भाग गया।

चेकिंग में कार्यरत यातायात के जवान घनश्याम राठौर एवं सैनिक शत्रुहन साहू को उक्त वाहन को बारीकी से चेक किये जाने पर वाहन के सीट का हिस्सा सामान्य से उभरा हुआ दिखने पर संदिग्ध लगा , जिसे चेक किए जाने पर मेस्ट्रो वाहन से दो-दो पैकेट प्लास्टिक में बंधा हुआ एवं सीट के अंदरूनी भाग में प्लास्टिक में भरा हुआ मादक पदार्थ (गांजा) तथा प्लेटिना में प्लास्टिक में लपेटा हुआ तीन पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला।

इस संबंध में यातायात निरीक्षक एस एक्का ने चेकिंग स्थान के अंतर्गत थाना क्षेत्र तारबाहर को अग्रिम कार्रवाई के लिए वाहन सहित गांजे को सौप दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा