बिलासपुर

संक्रमित मरीजो के दम तोड़ने का सिलसिला जारी, फिर 4 पॉजिटिव मरीजो की थमी सांसे..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में गुरुवार को चार कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। जिनमे दो मरीज बिलासपुर जिले के है, तो दो मरीज अन्य जिले के है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 243 ही गई है। गुरुवार को एसकेबी हॉस्पिटल में दो मरीजो की मौत हुई है। जिसमे पहली मरीज 52 वर्षीय महिला मुंगेली जिले की रहने वाली है। जिसकी मौत गुरुवार शाम 7.19 बजे हुई है। दूसरी मौत जांजगीर जिले में रहने वाली 47 वर्षीय महिला की हुई है। इसी तरह रेल्वे हॉस्पिटल कोटा निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग की सांसे टूटी है। मरीज की तबीयत बिगड़ने पर पूर्व में परिजनों ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर सिम्स हॉस्पिटल में मस्तूरी निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। बताया जा रहा है बुजुर्ग को गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ गुरुवार सुबह 2.30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,