मल्हार

पति और ससुर की घिनौनी करतूत, बंधक बनाकर कर कर रहे थे दुष्कर्म…. कमरे में बंद कर पिलाते थे शराब, आपबीती सुनकर हो जाएंगे रौंगटे खड़े

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र से सामने आई इस खबर ने रिश्तों की मर्यादा और हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया है, जिसमे एक नवविवाहित को अपने जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार नवविवाहित का विवाह 3 माह पूर्व ही युवक से हुआ था, सब कुछ सही भी लग रहा था लेकिन जब उसके ससुर की नीयत बहु पर बिगड़ी सब कुछ तबाह हो गया। हवस के भूखे ससुर ने एक दिन अपने बेटे के काम पर जाते ही जबरदस्ती अपनी बहू की इज्ज़त लूट ली, उसके बाद जब पीड़िता ने अपने ससुर के इस कुकर्म की जानकारी अपने पति को दी तो उसने उल्टा अपने पिता का साथ देते हुए कुछ नही किया,

दिन गुजरते गए और अब ससुर रोजाना बेटे के घर से बाहर जाते ही बहु के साथ बलात्कार करने लगा, जब पीड़िता के बर्दाश्त की सारी हदें पार हो गई तो उसने पुलिस में शिकायत करने की बात अपने पति से की जिसके बाद तो मानो उसकी जिंदगी नर्क बन गई, जान से मारने की धमकी देते हुए पति और ससुर उसे एक कमरे में बंद कर रखने लगे,उसे जबरदस्ती शराब पिलाते और बलात्कार कर उसकी आबरू से खेलते, विरोध करने पर मारपीट करते। जैसे तैसे पीड़िता उनके चंगुल से भागने में सफल हुई और पड़ोसियों की मदद से मल्हार पुलिस चौकी पहुँची जहाँ उसने अपनी आप बीती सुनाई, पीड़िता की हालत देखकर पुलिस ने उसे इलाज के लिए भेजा, जहाँ मुलाहिजा में नवविवाहिता के साथ मारपीट की वजह से शरीर और उसके प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान मिले है, वही उसकी स्थिति गंभीर मिली है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल धारा 376, 342,323, 506 व 34 के तहत हैवान पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,