कवर्धा

दोस्त के साथ बैठी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला, चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम…घटना के बाद सरगर्मी से जारी है आरोपियों की तलाश

रमेश राजपूत

कवर्धा – शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना ने एक बार फिर शर्मसार कर दिया है जिसमें अपने दोस्त के साथ बैठी एक 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी युवती के चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी की अनुसार बीती शाम नाबालिग अपने दोस्त के साथ पीजी कालेज के मैदान में बैठकर बात कर रही थी, तभी 4 बदमाश वहाँ पहुँचे और अंधेरे में कैसे बैठे हो कहकर मारपीट करने लगे, जिन्होंने युवती के दोस्त को मारपीट कर मौके से भगा दिया फिर नाबालिग को अकेली पाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

मामले में पीड़ित ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसने एक आरोपी को घर के आसपास देखने की जानकारी पुलिस को दी है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी लगते ही शहर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है, जो जल्द ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...