बिलासपुर

पुलिस ने 3 चोरी के मामलों में एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार…. चोरी के समान और एक एक्टिवा जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ग्राम भटगाव मोड बिटकुली में कुमार राईस मिल के नाम पर फैक्टरी चला रहा था जो करीब 03 वर्ष पहले से बंद है कि  30.08 . 2021 को जा कर देखा कि फैक्टरी अंदर गुटखा पाउच बनाने वाला मशीन के पुर्जा एवं फलवाइजर कीमती 20,000 रूपये का गायब था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, दूसरा मामला ग्राम केशला स्थित शर्मा एंड सन इजिनियरींग वर्क शाप में दीवाल फांदकर 40 नग एंगल पट्टी राड कीमती करीब 15,000 रूपये को एक्टीवा क्रमांक सीजी 10 यू 8575 में सवार 2 व्यक्ति चोरी कर भाग गये थे । वही तीसरे मामले में प्रार्थी गंगादास मानकपुरी ने अपनी ट्रेलर कमांक सीजी 10 आर 0810 को रिपेयर कराने हेतु ग्राम मोहभट्ठा निवासी प्रकाश साहू को दिया था जिसने उक्त वाहन के 4 नग टायर डिस्क सहित कीमती 40,000 रूपये को अमानत में ख्यानत कर चोरी कर लिया था।

तीनो ही मामले में उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर हो रहे चोरी के रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर उक्त प्रकरणों में आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गये मशरूका को जप्त किया गया। जिनमें गुटखा फेक्ट्री के मशीन पार्ट , 4 – नग टायर डिस्क सहित एवं लोहे के एंगल को घटना में प्रयुक्त ( वाहन ) एक्टीवा सीजी -10 यू -8575 के साथ जब्त किया गया है। वही प्रकरण में 1 नाबालिग सहित रोशन उर्फ गोलू खरे पिता मुकेश खरे उम्र 25 साल निवासी बिटकुली, प्रकाश साहू पिता घासीराम साहू उम्र 30 साल निवासी मोहभट्ठा, श्रीराम ध्रुव पिता पवन ध्रुव उम्र 19 साल निवासी रहंगी, चकरभाठा को गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...