बिलासपुर

कैंसर के उपचार में मरीज़ो को मिलेगी मदद,जिला अस्पताल में कीमोथेरेपी वार्ड की हुई शुरुआत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ही सही जिले में शासकीय स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ीकरण की गति में तेजी आई है। जहाँ जिले के शासकीय हॉस्पिटलों को अपग्रेड करने की कवायद अब धरातल पर दिखने लगी है। इसी कड़ी में जिला अस्पताल में नए कीमोथेरेपी सेंटर की शुरुआत की गई। जिसके शुभारंभ के लिए सोमवार को बिलासपुर सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे थे। जिन्होंने जिला अस्पताल के कीमोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन किया।

जिला अस्पताल में पहले ही दिन कीमोथैरेपी कराने के लिए दो मरीज पहुंचे थे। जिन्होंने कीमोथैरेपीकरा इस नई व्यवस्था को काफी सराहा। इस दौरान जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. सीबी मिश्रा ने बताया, यह सुविधा शुरू होने से जिले के कैंसर पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। जिला अस्पताल में कीमोथैरेपी की सुविधा शुरू होने से सिम्स का दबाव कम होगा।

साथ ही कैंसर पीड़ितों को रियायती दर पर इलाज मिल पाएगा। सरकारी अस्पतालों की बात की जाए तो जिले में सिर्फ सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही कैंसर पीड़ितों के लिए कीमोथैरपी की सुविधा मिल रही है। यहां मरीजों की संख्या ज्यादा होने से समय पर कीमोथैरेपी देने में रेडियोलाजिस्ट को दिक्कत होती है। यह दिक्कत काफी हद तक दूर होगी। इसके अलावा आवश्यकता होने पर कैंसर के मरीजो को भर्ती किया जा सकेगा। जिसको लेकर भी जिला अस्पताल में अलग से कैंसर वार्ड भी तैयार किया गया है। इसमें जरूरत पड़ने पर कैंसर पीड़ितों को भर्ती कर उनका उपचार किया जाएगा। आवश्यकता होने पर आयुष्मान भारत के तहत दूसरे अस्पतालों में भी उपचार की व्यवस्था दी जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,