रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में आज 2875 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 145000 के पार

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश में आज 2875 मरीज मिले हैं, वहीं कुल 2244 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग भी जीती है। वहीं 24 घंटे में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब कुल 27421 मरीज कोरोना एक्टिव हैं।जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो रायपुर में तो कोरोना नियंत्रण में दिख रहा है, लेकिन दूसरे जिलों में कोरोना अब बेकाबू होता दिख रहा है। आज सर्वाधिक कोरोना मरीज जांजगीर चांपा में मिले हैं। जांजगीर में आज 322 केस मिले हैं, वहीं दूसरे नंबर पर रायगढ़ है, जहां 229 केस आये हैं, जबकि रायपुर तीसरे नंबर है जहां 224 नये मरीज मिले हैं।अन्य जिलों की बात करें तो दुर्ग में 163, राजनांदगांव में 196, बालोद में 113, बेमेतरा में 32, कवर्धा में 91, धमतरी में 74, बलौदाबाजार में 63, महासमुंद में 75, गरियाबंद में 34, बिलासपुर में 131, कोरबा में 201, मुंगेली में 36, जीपीएम में 18, सरगुजा में 78, कोरिया में 48, सूरजपुर में 85, बलरामपुर में 38, जशपुर में 40, बस्तर में 143, कोंडागांव में 85, दंतेवाड़ा में 55, सुकमा में 91, कांकेर में 93, नारायणपुर में 36, बीजापुर में 80 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कुल कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 145247 पहुंच गया है। इसके अलावा 7 मौत भी हुई है जिसमे रायपुर में 3, वहीं राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा और कांकेर में 1-1 मौत हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस...