मस्तूरी

बारात से लौट रहे बाइक सवार 3 नाबालिगों को ट्रक ने लिया चपेट में…एक की मौके पर मौत,दूसरा गंभीर  तीसरा घायल..मस्तुरी मल्हार रोड की घटना,

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई है वही दो घायल है जिनमें से एक को गंभीर हालत में बिलासपुर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, वही एक युवक को सामान्य चोटे आई है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा निवासी अभिलेख भास्कर पिता हेमकुमार भास्कर उम्र लगभग 17 वर्ष अपने चचेरे भाई अतुल भास्कर एवं एक अन्य साथी रमेश घृतलहरे के साथ ग्राम बकरकुदा से मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दलदली बारात गया हुआ था।

जो बारात में शामिल होने के बाद रात 11: 30 बजे के आसपास बाइक क्र CG 12 AM 4724 से तीनो वापस अपने ग्राम बकरकुदा लौट रहे थे तभी टिकारी और बकरकुदा के बीच पथरताल मोड के पास मल्हार तरफ से आ रहे बोर खनन करने वाले ट्रक क्र. KA 01 AC 5725 ने सामने से बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चला रहे अतुल भास्कर ट्रक से टकरा कर दूर जा कर गिर गया।

वही पीछे बैठे अभिलेख की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही चालक अतुल भास्कर को भी गंभीर चोटे आई है जिसको गंभीर स्थिति में बिलासपुर रिफर किया गया है। वही रमेश को हल्की सामान्य चोट आई है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनाकारित ट्रक को जब्त कर मौके से फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...