रतनपुर

रतनपुर:- बारात में पटाखा फोड़कर उत्पात मचा रहे युवकों को मना करने पर हुआ विवाद…4 बारातियों ने पड़ोसी युवक पर चाकू से किया हमला,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर बारात में आए चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी पुष्पा धीवर, निवासी अमराई पारा चौक, ग्राम गढ़वट ने शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोसी रामकुमार धीवर की पुत्री ललिता धीवर की शादी ग्राम बनारी जांजगीर निवासी अभय धीवर से तय थी। 10 फरवरी 2026 की रात करीब 11:20 बजे बारात गांव पहुंची थी। अमराई पारा चौक के पास बाराती डीजे पर नाच रहे थे और पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान एक बाराती जलते हुए पटाखों का डिब्बा हाथ में लेकर नाच रहा था, जिससे चिंगारियां आसपास गिर रही थीं। इसे देखकर पुष्पा के पुत्र त्रिलोक धीवर ने उसे मना किया। आरोप है कि इस बात पर वह व्यक्ति और उसके तीन साथियों ने गाली-गलौज करते हुए त्रिलोक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ और पेट में चोट आई। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजन घायल युवक को निजी वाहन से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी