बिलासपुर

ग्रामीण क्षेत्रों में जोरो पर चल रही कच्ची शराब की बिक्री, अलग अलग थाना क्षेत्रों में 23 लीटर महुआ शराब किया गया जब्त….दो आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तूरी/कोटा – जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ शराब का कारोबार जमकर चल रहा है। जिसके गिरफ्त में गांव के युवा और बुजुर्ग आ चुके है। प्रदेश के युवा पीढ़ी के भविष्य को लालच और नशे की लत ने अंधकार में धकेल दिया है। इसी कड़ी में रविवार को जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रो से अवैध शराब के तस्करी करने वाले ग्रामीणों के ऊपर पुलिसिया कार्यवाही की गई है। पहली कार्यवाही मस्तूरी पुलिस द्वारा की गई है।

जहाँ पुलिस को मुखबिर से सूचना की मिली कि ग्राम दलदली में एक अज्ञात युवक द्वारा महुआ शराब की तस्करी की जा रही है। जिसपर मस्तूरी पुलिस मौके पर दबिश दी। जहाँ दलदली निवासी नरेश राय के कब्जे से एक प्लास्टिक जेरिकेन में 8 लीटर महुआ हाथ भट्ठी शराब बरामद हुई है। जिसे जब्त कर आरोपी को मस्तूरी पुलिस थाने लाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

इसी तरह कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदूर के एक ग्रामीण के द्वारा महुआ शराब ले जाने कि सूचना कोटा पुलिस को मिली। जिससे पतासाजी करने पुलिस की टीम रवाना हुई। इस दौरान ग्राम कलारतराई के पास पुलिस ने घेराबंदी कर खुरदूर निवासी गोफेलाल पात्रे को पकड़ा। जिसके कब्जे से दो नायलोन के थैले से 15 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह महुआ शराब लेकर कलारतराई से खुरदूर अपने गांव जा रहा था। लेकिन पुलिस की सक्रियता से उसकी एक नही चली। बहरहाल दोनों ही मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ऐसे मामलों में महुआ शराब के कारोबार को रोकने स्थानीय पुलिस को जड़ तक जाने की जरुरत समझी जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा नशे से उबर कर प्रदेश के विकास की गाथा में अपना योगदान दे सके।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर... इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल, VIDEO बिलासपुर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, मारपीट कर सिर पर हथियार से वार.. कार समेत ल... बिलासपुर: जिले के 15 निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द...आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त, सीपत: दीपक की लौ से दर्दनाक हादसा....पास रखी ज्वलनशील सामग्री में भड़की आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी...