दिल्ली

लोकसभा चुनाव:- आम चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा….7 चरणो में होगा मतदान, 4 जून आएंगे परिणाम

रमेश राजपूत

दिल्ली – लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये अहम जानकारी दी है। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव को कुल सात चरणों में कराया जाएगा। इसमें पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, आखिरी चरण का मतदान 1 जून 2024 को होगा।चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए बताया कि पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। इसमें 89 सीटों पर मतदान होंगे। तीसरे चरण में 7 मई को 97 सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण में 13 मई को 96 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण में 20 मई को 49 सीटों पर मतदान होगा। छठवें चरण में 25 मई को 57 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 04 जून को घोषित किए जाएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे ।इसमें छत्तीसगढ़ में 3 चरण और मध्यप्रदेश में 4 चरणों में मतदान होगा। लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ में 3 चरणों मे मतदान…

पहले चरण में एक सीट पर 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर पर मतदान होंगे,

दूसरा चरण 26 अप्रैल जिसमे 3 सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में वोटिंग होगी।

तीसरा चरण 7 मई को जिसमे 7 सीट, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, जांजगीर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ में मतदान होने है।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...