मुंगेली

पति ने पत्नी का सिर किया धड़ से अगल, इस नृशंस हत्या की क्या है वजह….आरोपी पति हुआ गिरफ्तार

उदय सिंह

पथरिया– अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग करने वाले पति के पास आखिर क्या वजह थी कि उसने यह हत्या की होगी, वह भी क्रूरता की सारी हदों को पार करते हुए या वह मानसिक रूप से विकृत है, वजह चाहे जो भी हो लेकिन किसी एक बेटी की जान चली गई। ब्लाक मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम परसिया में सुबह ग्यारह बजे के आसपास यह हृदय विदारक हत्या की घटना घटी जिसने गाँव के साथ साथ क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसिया निवासी प्रदीप टण्डन पिता छन्नू उम्र 24 वर्ष का विवाह छह माह पूर्व मृतिका नंदिनी टण्डन उम्र 19 वर्ष से हुई थी सुखद वैवाहिक जीवन की आस में महिला अपने पति और आरोपी के साथ रहने लगी लेकिन पति दिमागी रूप से सनकी निकला और इसी सनक ने  सोमवार को सुबह 11 बजे नंदनी की जान ले ली आरोपी पति ने  पहले पत्नी का सर धड़ से अलग कर  हत्या कर दी और फिर मृत पत्नी को जीवित करने के लिए कटे गले को फिर से जोड़ने का प्रयास करने लगा इसके लिए आरोपी ने सुई धागे से गले को धड़ में सिलाई भी की और कमरे में ही दुबक कर बैठा रहा। पड़ोसियों को जानकारी होने पर उन्होंने पड़ोस ग्राम सकेत में स्थित पुलिस चौकी में सूचना भेजी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुची और घटना स्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए  औपचारिकता पूरी की और आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाने ले आयी आरोपी हत्या का कारण नही बता रहा है। वही आरोपी के ऊपर पहले भी सकेत चौकी में चोरी का मामला दर्ज हो चुका है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...