तखतपुर

पान मसाला की दुकान में सेंधमारी, पकड़े जाने के डर से चोर सीसीटीवी डीवीआर मशीन भी ले गए साथ…

उदय सिंह

तखतपुर – हाई स्कूल के पास स्थित बाबा पान मसाला में बीती रात को अज्ञात चोरों ने पान मसाला सिगरेट, सीसीटीवी कैमरे की मशीन सहित लगभग एक लाख से के माल पर हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बाबा पान स्टोर के संचालक नोतन टेकवानी ने बताया कि कल रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे सीसीटीवी कैमरे चालू थे, आज सुबह लगभग 8:30 बजे जब वह दुकान खोलने गए तो देखा कि पीछे से दीवार को अज्ञात चोर तोड़कर अंदर घुसे हैं और दुकान में रखे कीमती सामान सिगरेट राजश्री विमल गुटका सहित अन्य सामान को चोरी कर ले गए हैं चोर इतने शातिर हैं कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की मशीन को भी अपने साथ लेकर चले गए हैं, गौरतलब है कि लगभग 3 माह पूर्व ऐसे ही हाई स्कूल रोड में एक और चोरी हुई थी, जहाँ छड़ दुकान में भी चोर सीसीटीवी कैमरे की मशीन को ले गए थे, प्रार्थी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी