बिलासपुर

सिम्स एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया लगभग पूरी, 180 में से 148 सीटों पर हुआ प्रवेश….

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिम्स में एमबीबीएस की सीटों पर एडमिशन के लिए ऑल इंडिया दूसरे चरण की काउंसिलिंग मंगलवार को पूरी हो गई है। इसके बावजूद अब तक 32 सीटो में भर्ती के लिए छात्रो का चयन नही हो सका है। जिनमे राज्य कोटा, ऑल इंडिया व सेंट्रल पूल की सीटें शामिल है। गौरतलब है कि कोरोना संकमण के साथ ही छात्रो के बड़े मेडिकल कॉलेजों की रुची के वजह से अब तक सिम्स की सीटें फूल नही हो सकी है। हालाकि ऑल इंडिया स्तर के दूसरे चरण के काउंसिलिंग होने के उपरांत तक सिम्स के सर्वाधिक सीटे रिजर्व हो चुकि है। जो बची है उन्हें भी जल्द फुलफिल करने की बात सिम्स के अफसर कह रहे है। सिम्स प्रबंधन के अनुसार मेडिकल कालेज सिम्स में एम बी बी एस पाठ्यक्रम सत्र 2020 – 21 में 148 एडमिशन हुए हैं। इनमे 138 छत्तीसगढ़ स्टेट से और 10 आल इंडिया कोटा से हैं। इस सत्र में कुल 180 सिटों पर एडमिशन होना है। 180 सीटों में 5 सीटें सेंट्रल पूल की शामिल हैं। लेकिन इनमें अब तक सेंट्रल पूल कोटे से एडमिशन नही हो सकी है। हालाकि अभी स्टेट कॉउंसलिंग का दूसरा चरण और मॉकअप राउंड बचा हुआ है, जिनके सम्पन्न होने के बाद सिम्स में एमबीबीएस सीटों में एडमिशन की स्थित स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...