जांजगीर चाँपा

महज 600 रुपयो के लिए दोस्त ने उतारा दोस्त को मौत के घाट, ताबड़तोड़ चाकू के वार से कर दी हत्या…घटना से क्षेत्र में सनसनी

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा– जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गाँव में महज 600 रुपयों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों में विवाद इतना गहरा हो गया कि पैसा लेने वाले दोस्त ने पैसा वापस नही करूंगा कहकर अपने ही दोस्त को चाकू के वार से हत्या कर दी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या की वारदात ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि लेनदेन का विवाद महज 600 रुपयों का था, दरअसल मृतक इमरान मोहम्मद पिता रज्जाक मोहम्मद उम्र 22 वर्ष ने गांव के ही अपने दोस्त राजदास मानिकपुरी पिता प्रीतमदास मानिकपुरी को 600 रुपए उधार में दिए थे,

जिसे पिछले कुछ दिनों से युवक वापस मांग रहा था, जिसे लेकर एक दो बार विवाद की स्थितियां भी बनी थी, इसी बीच बुधवार शाम फिर से मृतक इमरान ने अपने पैसे राजदास से मांगे जिससे विवाद बढ़ गया और राजदास ने चाकू निकालकर इमरान पर पेट, पीठ और सीने में हमला कर दिया, जिससे इमरान मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर गया,

घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने इमरान के भाई को दी जिसने डायल 112 को सूचना दी, मौके पर पहुँची डायल 112 की टीम ने इमरान को अकलतरा हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में आरोपी मौके से फरार है, वही पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट