बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- संक्रमण की रफ्तार फिर हुई तेज, 100 से अधिक नए मरीज़ो की पहचान…वही तीन ने तोड़ा दम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की रफ्तार एकबार फिर 100 प्लस में चल रही है। बीते कुछ दिनों पहले जिंले में रोजाना ही 100 से अधिक मरीजो की पहचान की गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को 118 पॉजिटिव मरीजो को स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित किया है। जिनमे से 115 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है। जबकि 3 मरीज दूसरे जिले के है। इन्हें मिलाकर अब कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 16769 हो गई है। आपको बता दे जिले में हर कोने से पॉजिटिव मरीजो की पहचान की जा रही है। गुरुवार को भी मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर, पुलिसकर्मी,रेलवेकर्मी, एनटीपीसी कर्मी सहित एसईसीएल कर्मी पॉजिटिव आए है। इनमें वसंत विहार कॉलोनी से 37 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन से 35 वर्षीय मेल सहित नेहरू नगर से 56 वर्षीय डॉक्टर शामिल है। इधर आधा दर्जन नए संक्रमितो की पहचान सीएचसी तखतपुर से की गई है। जिनमे तीन मेल और तीन फीमेल मरीज शामिल है। जिनकी उम्र क्रमशः 25,22,47,45,25 और 28 वर्ष है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव मरीज बिरकोना आदर्श नगर सिरगिट्टी मंगला शुभम विहार ,,बजरंग चौक राजकिशोर नगर ,,मोपका, एनटीपीसी ,रतनपुर ,मैग्नेटो मॉल,, विद्यानगर ,सरकंडा, चीचिरदा ,,पुलिस लाइन,, गोड़पारा,, रामा लाइफ सिटी,, माइको कॉलोनी ,कश्यप कॉलोनी, तिफरा, संजय नगर,जगमाल चौक,, हिडन कोड ,,रेलवे कॉलोनी,, नूतन चौक ,,परिजात कॉलोनी,, मस्तूरी, हिर्री,मटियारी ,हरदी ,,ओल्ड पावर हाउस तोरवा, न्यू लोको कॉलोनी ,,वैशाली नगर साईं मंदिर ,,माइक शुभम विहार,, सिद्ध शिखर अपार्टमेंट ,पूजा ग्रीन कॉलोनी सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। इस बीच राहत की बात यह है कि गुरुवार को 47 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 15491 हो गई है। हालाकि अब भी जिले में 1012 एक्टिव मरीज है जिनका उपचार जारी है। 

24 घन्टे में तीन संक्रमितो की थमी सांसे..

जिले में गुरुवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजो की मौत अगल अलग हॉस्पिटल में हुई है। जिनमे दो मरीज बिलासपुर जिले के है तो वही एक मरीज दूसरे जिले का निवासी है। जिसके बाद अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 266 हो गई है। आपको बता दे गुरुवार को दो मरीजो की मौत अपोलो हॉस्पिटल में हुई है। जिसमे पहला मरीज बिल्हा निवासी 56 वर्षीय मेल है। जिसकी मौत इलाज के दौरान सुबह 12.30 बजे हुई है। वही दूसरा मरीज कोरबा निवासी 53 वर्षीय मेल है, जिसकी मौत सुबह 2.15 बजे हुई है। साथ ही गुरुवार को तीसरे मरीज की मौत आरबी हॉस्पिटल में हुई है जहाँ नेहरू नगर निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत सुबह 10.30 में हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...