रतनपुर

अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का दो दिवसीय आयोजन, मीडिया के महत्व पर हुई चर्चा….नेता प्रतिपक्ष ने दिया व्याख्यान

जुगनू तंबोली

रतनपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा रतनपुर मंडल में अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना का दो दिवसीय आयोजन किया गया है। जहाँ रविवार को आयोजन के प्रथम सत्र मेंं बिलासपुर सांसद अरुण साव सहित अन्य वक्ता शामिल हुए थे। लखनी देवी मंदिर परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष विधायक धरमलाल कौशिक के द्वारा सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषय पर कार्यकताओं को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, यूटुब, ट्वीटर, के उपयोगिता के संबंध में अपने विचार रखे। प्रशिक्षण के दौरान धरम लाल कौशिक ने बताया कि सोशल मीडिया समाज के सामाजिक विकास में अपना योगदान देता है और कई व्यवसायों को बढ़ाने में भी मदद करता है। यह सोशल मीडिया, मार्केटिंग जैसे साधन प्रदान करता है जो लाखों सशक्त ग्राहकों तक पहुंचता है।

हम आसानी से सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी और समाचार प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी सामाजिक कारण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग एक अच्छा साधन है। इच्छुक नौकरी तलाशने वालों को भी इससे सहायता मिलती है। यह व्यक्तियों को बिना किसी हिचकिचाहट के दुनिया के साथ सामाजिक विकास और बातचीत करने में मदद कर सकता है।

बहुत से लोग उच्च अधिकारियों के प्रोत्साहित भाषण को सुनने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। यह आपको लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। मीडिया के महत्व पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए उन्होंने अति आवश्यक जानकारियां साझा की। इस दौरान प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कार्यकर्ता इससे लाभान्वित हुए।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...