बिलासपुर

कोरोना Update बिलासपुर:- जिले में कोरोना की रफ़्तार अब भी जारी..आंकड़ा 17000 के हुआ पार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंगलवार को न्यायधानी में कोरोना से आंशिक राहत मिली है। जहाँ जिंले में बीते 24 घन्टे में 73 मरीजो की पहचान की गई है। इन मरीजो में बिलासपुर जिले के 72 मरीज है। जबकि एक मरीज दूसरे जिंले से है। पॉजिटिव मरीजो में सबसे अधिक 54 मरीज शहरीय इलाको के है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 18 मरीज चिन्हित किए गए हैं। जिन्हें मिलाकर अब जिंले में पॉजिटिव मरीजो की संख्या 17278 हो गई है। इधर मंगलवार को एकबार फिर मेडिकल स्टाफ,निजी कर्मचारी सहित अन्य कोरोना के चपेट में आए है। इसके अलावा ओम नगर निवासी 40 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। साथ ही एकबार फिर जिला अस्पताल में कोरोना की एंट्री हुई है। जहाँ 27 वर्षीय युवक की कोरोना के गिरफ्त में आया है। पॉजिटिव मरीज राजकिशोर नगर,, ओम नगर ,,दीनदयाल कॉलोनी ,,,आदर्श कॉलोनी ,,बोदरी ,,पूजा ग्रीन सिटी, रामा ग्रीन सिटी ,,मध्य नगरी,, नर्मदा नगर,,, बंधवापारा ,,तिलक नगर ,,जरहाभाटा,, कोटा ,,रहंगी, बिल्हा,, मंगला,, विनोबा नगर,, पावर हाउस ,,तोरवा ,,सीपत चौक ,,,रतनपुर,, अभिषेक विहार ,,विद्यानगर,, माइको कॉलोनी, अग्रसेन चौक,तखतपुर सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। इस बीच राहत की बात यह है कि मंगलवार को 25 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिसके साथ अब तक जिंले मे कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 16036 हो गई है। जबकि अब भी जिंले में 973 एक्टिव मरीज है। जिनका उपचार किया जा रहा है। 

कोरोना ने फिर छीन ली दो जिंदगी..

जिंले में कोरोना से मौत के मामले थमने के नाम ही नही ले रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को दो मरीजो की मौत हुई है। जिसमे एक मरीज बिलासपुर जिले से तो वही दूसरी मरीज अन्य जिंले का निवासी है। जिनके साथ जिंले मे अब कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 269 हो गई है। पहली मौत अपोलो हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ कोरबा निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग की सांसे इलाज के दौरान थमी है। इसी तरह दूसरी मौत रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ चकरभाठा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की सांसे टूटी है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...