बिलासपुर

शिक्षित होने के बावजूद लोग आ रहे साइबर ठगों के झांसे में, फिर एक युवती हुई शिकार…फोन पे के माध्यम हजारों का लगा चूना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की पुलिस अभियान चला रही है, साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने अथक प्रयास कर है बावजूद इसके लोग आसानी से साइबर ठगों के झांसे में आकर पैसे गंवा रहे है, जिसके बाद जब ठगी का अहसास होता है तो फिर पुलिस के पास पहुँचते है। ऐसे ही एक मामले में युवती को अज्ञात ठगों ने हजारों का चूना लगाया है। दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र की निवासी युवती जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है बड़ी ही आसानी से ठगों की चंगुल में फंस गई और अपने पैसे गंवा बैठी है। प्रार्थिया के अनुसार 17 दिसंबर को उसके मोबाइल पर फोन आया जिसमे व्यक्ति ने अपने आप को युवती का जीजा बताया और कहा कि उसका दोस्त तुमको 40000 रुपए देगा तुम अभी मुझे 40000 रुपए फोन पे पर भेज दो फिर रिकवेस्ट आने लगे जिस पर युवती ने सोचे समझे बिना 33 हजार रुपए उक्त नंबर पर ट्रांसफर कर बैठी, जिसके बाद उसे अहसास हुआ कि किसी ठग ने उसके साथ धोखा दिया है। मामले ने युवती ने फ़िलहाल पछतावे के बाद सिविल लाइन थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...