बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- संक्रमण की रफ्तार में आंशिक कमी, कुल संक्रमितो का आंकड़ा पहुँचा 18000 के करीब

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना की गति में बीते 48 घन्टो में आंशिक रूप से कमी आई है। जहाँ सोमवार को 53 नए मरीजो की पहचान की गई है। जिनमे से दो मरीज दीगर जिले के है। तो वही 51 मरीज जिले से चिन्हित किए गए हैं। जिनके साथ अब जिले में कुल संक्रमितो कि संख्या 17796 हो गई है। जिले कि बात करे तो बिलासपुर के शहरीय इलाको से 37 पॉजिटिव मरीज मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को एकबार फिर मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर, निजी कर्मचारी सहित अन्य कोरोना के चपेट में आए है। आपको बता दे इनके साथ सिरगिट्टी ,टिकरापारा,, उसलापुर,, कुदुदंड,विनोबा नगर,, रतनपुर ,अमेरी ,हिर्री, राजकिशोर नगर , चकरभाठा,, नेहरू नगर,, तोरवा,, इंदिरा विहार ,,,व्यापार विहार ,,क्रांति नगर ,,कोनी ,,बहतराई ,,सिम्स ,,,चंदेला नगर,, पूजा अपार्टमेंट,, ग्रीन पार्क,, सरकंडा ,,देवरीखुर्द ,,आर्य कॉलोनी,, 27 खोली,, रामा लाइफ ,,,सिटी संजय परिसर,दीनदयाल कॉलोनी सहित अन्य जगहों से पॉजिटिव मरीजो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। इधर सोमवार को जिले के 157 मरीज डिस्चार्ज हुए है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से जंग जितने वाले मरीजो की संख्या 16698 हो गई है। जबकि अब भी 820 मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। 

24 घन्टे में एक मरीज की टूटी सांसे, मौत के मामलों में अब भी राहत की दरकार..

न्यायधानी में एकबार फिर एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत सोमवार को हुई है। बताया जा रहा है रेल्वे कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग की मौत रेल्वे कोविड केयर सेंटर हॉस्पिटल में हुई है। बीते दिनों में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ उनकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 278 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...