बिलासपुर

छात्र को लिफ्ट देना पड़ा भारी…2 अज्ञात युवको ने चाकू की नोक पर लूटा, शिकायत करने पर दी जान से मरवाने की धमकी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर चौक में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र से चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। पीड़ित देवेश कुमार कश्यप, मूल निवासी लोरमी (मुंगेली) ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे वह स्कूटी से पटेल कोचिंग सेंटर, गांधी चौक जा रहा था। रास्ते में अशोक नगर चौक के पास दो युवक ने हाथ दिखाकर लिफ्ट मांगी। छात्र ने मानवीयता दिखाते हुए उन्हें पास में उतार दिया, लेकिन इसके बाद दोनों ने जाने नहीं दिया।
पीड़ित के अनुसार, दोनों युवकों ने खुद को सुधीर बेलदार और भोला कहकर पुकारा और चाकू दिखाते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। मना करने पर उन्होंने अश्लील गालियां दीं और मुक्तिधाम रोड पर एक ठेले के पास ले जाकर ठेले वाले के बारकोड में ऑनलाइन पैसा डालने के लिए धमकाया। मजबूर होकर छात्र ने अपने दोस्त को फोन कर बारकोड भेजा, जिसके माध्यम से 700 रुपये ट्रांसफर किए गए। रकम मिलने के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी कि रिपोर्ट करने पर जान से मार देंगे और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने अपने दोस्तों को दी और फिर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों सुधीर बेलदार और भोला के खिलाफ धारा 119-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 308-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...