बिलासपुर

आईजी डॉ संजीव शुक्ला ने ली बिलासपुर जिले की समीक्षा बैठक…. पुलिस अधिकारियों को दिए क्राईम कंट्रोल करने के निर्देश,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – डॉ संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक बिलासागुड़ी के सभाकक्ष में ली गई। बैठक में रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। विशेष रूप से आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों, गुण्डा बदमाशों एवं संदेहियों की गतिविधियों पर निगाह रखकर कड़ी कार्यवाही करने पर जोर दिया गया।

क्षेत्र में नशे बाजों और अड्डेबाज़ों के विरूद्ध कठोर कदम उठाने एवं अवैध मादक पदार्थों के संबंध में गुप्त सूचना संकलन कर उनके स्त्रोत का पता लगाकर वृहत् रूप से कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने निर्देशित किया गया । जेल से छूटने वाले अपराधियों की जानकारी लेकर उनकी गतिविधियों पर विशेष निगाह रखने निर्देशित किया गया, ताकि वह अपराध की पुनरावृत्ति न करें । गेंग बनाकर संगठित अपराध घटित करने वाले गिरोहों पर प्रभावी कार्यवाही की जावे ताकि वह स्वच्छंद होकर आपराधिक घटना न कर सकें।

इसी प्रकार चाकू बाजों की सूची बनाकर कार्यवाही की जावे। उन्हें किसी भी हालत में गंभीर धाराओं के तहत राउंडअप किया जाये । पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों को विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही वह तत्काल पहुंचे, रिस्पांस टाईम का विशेष ध्यान रखा जावे, वहीं साक्ष्य की दृष्टि से भी त्वरित कार्यवाही की जाय ।

सामुदायिक एवं सामाजिक शांति एवं व्यवस्था में खलल डालने वाले विषयों को ध्यान में रखकर सूचना तंत्र इतना प्रभावी होना चाहिये कि किसी भी अव्यवस्था के पूर्व ही ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके आपराधिक मंसूबों को ध्वस्त किया जा सके। पुलिस बल में अनुशासनहीनता अक्षम्य है, अनुशासनहीता पूर्णतः समाप्त किया जावेगा। प्रतिदिन संध्या के समय 06 के बाद क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी आवश्यक है।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विजिबल पुलिसिंग, जिला बदर की कार्यवाही एवं गुण्डे बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही के लिये बिलासपुर पुलिस की सराहना की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले में शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने दिये गये निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही कर पुलिस का आदर्श स्वरूप प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...