बिलासपुर

एटीएम में छेड़छाड़ कर शातिर निकाल लेते थे पैसे, बैंकों के साथ ग्राहकों को लगा चुके है चूना…. अब चढ़े पुलिस के हत्थे

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे निकालने वाले गिरोह को धर दबोचा है। जो सभी टिकरापारा में रहने वाले है। आपको बता दें विरल दामानी ने 28 दिसंबर को थाने में शिव घाट सरकंडा के पास स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर अज्ञात लोगों के 29000 पार करने की सूचना दर्ज कराई थी। विरल दामानी ने बताया कि वह पीएसआई लिमिटेड में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करता है। उसकी कंपनी छत्तीसगढ़ में एटीएम लगाने और उसकी देखरेख के साथ मरम्मत का काम करती है। 26 दिसंबर को उन्होंने पाया कि शिव घाट एसबीआई के एटीएम में छेड़छाड़ कर लगभग 29000 की रकम अज्ञात लोगों ने निकाली है। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि राजकिशोर नगर एटीएम के पास दिल्ली पासिंग की गाड़ी में चार लोग बैठे हैं जो एटीएम में छेड़छाड़ के संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता बल ले कर तुरंत वहां पहुंचे और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली,जिनके पास से अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम 4 मोबाइल के साथ पुलिस और मीडिया का फर्जी आईकार्ड बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया और उन्होंने पुलिस को इस बात की पूरी जानकारी दे दी कि वह किस तरह अपनी वारदात को शातिराना ढंग से अंजाम दिया करते थे। इन चारों आरोपियों अजीत कुमार पिता विनय बहादुर कानपुर, आदेश कुशवाहा पिता रघुवीर कुशवाहा जालौन, अंकित निषाद पिता अनिरुद्ध निषाद हमीरपुर और बाबूजी निषाद पिता अल्लू निषाद जालौन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...