बिलासपुर

धान खरीदी केन्द्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अव्यवस्था पर उपार्जन प्रभारी को तत्काल हटाने दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने बुधवार को बिल्हा विकासखंड के सेवा सहकारी समिति सेलर के धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। केन्द्र में व्याप्त अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने उपार्जन केन्द्र प्रभारी नारायण कश्यप को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मित्तर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि किसानों से खरीदे गये धान के बोरों की उचित तरीके से स्टैकिंग नहीं की गई है। केन्द्र प्रभारी द्वारा 9000 पुराने बोरे उपलब्ध होने के बावजूद नये बोरे से खरीदी की जा रही थी। इसका संतोषजनक जवाब भी प्रभारी ने नहीं दिया। कलेक्टर ने इस खरीदी केन्द्र के प्रभारी अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक और मार्कफेड के सम्बन्धित स्टाफ को 24 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने कहा, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

error: Content is protected !!
Letest
बर्ड फ्लू के खतरे के चलते कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन 7 दिनों के लिए बंद...रखी जायेगी विशेष निगरानी बर्ड फ्लू अपडेट: प्रशासन ने कराया 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...नए महिला थाने में भी हुई पो... मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार