मस्तूरी

गौठान में असामाजिक तत्वों ने शासकीय निर्माण में किया तोड़ फोड़…. शेड जलाकर शासन को पहुँचाया नुकसान…थाने में हुई शिकायत

उदय सिंह

मस्तूरी – राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक नरवा गरवा घुरवा और बारी का क्रियान्वयन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है, जिसमें गरवा यानी गौवंश को सरंक्षण प्रदान करने गाँव गाँव मे गौठान का निर्माण कर विभिन्न गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है।

इसीक्रम में मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में भी गौठान का निर्माण 5 महीने पहले कराया गया था, जिसमें मवेशियों के लिए शेड, पानी पीने टंकी और वर्मी कंपोस्ट टंकी आदि का निर्माण किया गया है,

जिसे बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ करते हुए शेड को आग के हवाले कर दिया, इस आगजनी और तोड़ फोड़ की घटना से गौठान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, वही लाखों की शासकीय राशि का भी नुकसान हुआ है।

मामले में ग्राम सरपंच लक्ष्मीन बाई सहित पंचों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिनका आरोप है कि गौठान निर्माण के लिए पूर्व में यहाँ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी

जिसकी वजह से ही बदले की भावना से कुछ असामाजिक व्यक्तियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया होगा,

लिहाज़ा सभी ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...