बिलासपुर

पर्स से 90 हजार रुपए गायब, साथी किराएदार पर संदेह….प्रार्थी ने लिखाई रिपोर्ट

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- किराये के मकान में रहने वाले पेंटर के पर्स से 90 हजार रुपये चोरी हो गई है। पेंटर ने साथ रहने वाले साथी पर चोरी का संदेह व्यक्त किया है।यूपी के रामपुर का रहने वाला असी अहमद लक्ष्मी टाकीज के पीछे किराया के मकान में तीन अन्य लोगो, सत्तार अली, नदीम अली व् तस्लीम अली के साथ रहता है। 6 जनवरी को वह 90 हजार रुपए लेकर आया था। रात को वह रूपये अपने पर्स में रख कर, पर्स को पेंट की जेब में रख दिया। सुबह उठकर देखा तो पर्स से रकम गायब थी। साथियो से पूछताछ में भी जानकारी नही मिली।

10 दिन बाद पेंटर ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने नदीम के गायब होने के कारण उस पर चोरी करने का संदेह व्यक्त किया है। कोतवाली पुलिस ने धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...