क्राईम

17 साल की किशोरी से गैंगरेप का मामला, पीड़िता ने पिता पर भी लगाया दुष्कर्म का आरोपी….सभी आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सूरजपुर – छत्तीसगढ़ में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पिता पुत्री के रिश्ते को ही नापाक कर दिया, ये पूरा मामला सूरजपुर का है जहाँ 17 साल की किशोरी से गैंगरेप हुआ है। बता दें 5 आरोपियों ने पीड़ित को 29 दिसंबर को अगवा किया था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की फिर उसे एक गांव में ले गए, जहां एक टूटे घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने अपने पिता पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस पिता समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को किशोरी शाम 4 बजे समौली में अपनी बुआ के घर से लौट रही थी। साधन नहीं मिलने की वजह से 15 किमी पैदल ही चलती रही। इस दौरान उसे गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। उन्होंने किशोरी से मारपीट की और बाइक से अगवा कर 4 किमी दूर पर्री गांव ले गए। वहां एक टूटे मकान में उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुलाया लिया। उन्होंने भी किशोरी से रेप किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद तीन युवकों ने किशोरी की मदद की और उसे बस स्टैंड तक पहुंचाया। वहां से किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी।

ऐसे पुलिस पहुँची आरोपियों तक….

किशोरी ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान एक लड़का अपने साथी को विकास नाम से बुला रहा था। इसी नाम के आधार पर पुलिस ने सर्चिंग शुरू की और आरोपी तक पहुंची। उससे पूछताछ कर प्रमोद विश्वकर्मा को पकड़ा। वहीं मदद करने वाले लड़कों के बयान के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी पृथ्वी देवांगन को गिरफ्तार किया। वहीं दोनों नाबालिग आरोपी अपनी नानी के घर नवापारा में छिपे हुए थे।

दो महीने पहले पिता ने भी किया था दुष्कर्म

इस दौरान किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन विवाद करता है। इस कारण वह अपनी छोटी बेटी के साथ चिरमिरी में रहती है। वहीं बड़ी लड़की दोनों जगहों पर आती-जाती रहती थी। झिलमिली थाना पुलिस से की शिकायत में मां ने बताया कि उसका पति लंबे समय से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वहीं किशोरी ने बताया कि 18 नवंबर को पिता ने उसका रेप किया था।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...