बिलासपुर

रफ़्तार का कहर:- तेज रफ़्तार जाइलो ने तीन बाइक सवार युवकों को रौंदा, घटना स्थल पर हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर– शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है, तेज रफ्तार पीछे से आ रही महिंद्रा जाइलो ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीनों युवकों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 बाइक सवार युवक बाइक क्रमांक सीजी 10 एसी 2471 और सीजी 28 एच 99 70 में कोटा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे, इसी बीच वाहन क्रमांक सीजी 10 एम 7700 जाइलो वाहन चालक ने तेज़ रफ्तार से वाहन चलाते हुए दोनों बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दी,

टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की तीनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि एक युवती ने जहर सेवन कर लिया था जिसे जाइलो में  इलाज के लिए बिलासपुर लाया जा रहा था,

पर इस दौरान पीपरतराई के पास ये बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे इस हादसे में मृतकों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। बाइक सवार को ज़रा भी इल्म नही था कि उनके पीछे मौत भी दौड़ रही है जो उनकी मौत का कारण बन गई। दो मृतकों की पहचान हुई है जिनमें दुर्गेश पटेल पिता सरजू पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी लोफन्दी और प्रेम भास्कर पिता चुन्नूलाल भास्कर उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम चिल्फी है, वही तीसरे युवक की शिनाख्त नही हो पाई है।

अक्सर देखा जाता है कि वाहनों की तेज रफ्तार सड़क हादसों का सबब बनती है और आज भी यही हुआ एक की ज़िंदगी बचाने के चक्कर मे चार पहिया वाहन के चालक ने 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,