पचपेड़ी

संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पास मिली युवक की लाश…मौत के कारणों का नही हो सका खुलासा, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

(SGN)पचपेड़ी – मंगलवार की सुबह तड़के गांव वालों ने गिधपूरी खपरी रोड के बीच छोटे नाले में गिधपुरी गोठान से तकरीबन 500 मीटर दूर एक मृत व्यक्ति की बॉडी देखी, जिसके बाद धीरे-धीरे आसपास के गांव वाले इकठ्ठा हो गए और देखते ही देखते बहुत भीड़ हो गई तब खपरी ओखर गांव के सरपंच को जानकारी दी गई उन्होंने इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी और कुछ युवाओं ने उसकी शिनाख्त के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से फोटो शेयर किया तब जानकारी मिली की यह व्यक्ति मंगला पासीद का रहने वाला है।

जिसका नाम रामायण कैवर्त है तब फोन करके इसकी जानकारी घरवालों को दी गई परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि रामायण जोकि मंगला पासीद का रहने वाला है वह किसी कार्यक्रम में परिवार को लेकर ससुराल नवागांव डमरु बलौदाबाजार गया हुआ था जो कल शाम तकरीबन 5:00 बजे पत्नी बच्चों को छोड़ अकेले बाइक से अपने घर जाने के लिए ससुराल से निकला था घर वाले भी मृतक के घर नहीं पहुंचने पर पतासाजी में जुटे हुए थे हालांकि उसकी मौत कैसे हुई यह अभी तक अज्ञात है।

वही सूचना बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर विवेचना में जुट शव को पोस्टमार्टम में भेज पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौप दी गई है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत किन कारणों से हुई है पता चल पायेगा।फ़िलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिल्हा :- सड़क पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार...रात में वाहनों को निशाना बनाकर मचाते थे दहश... साइबर ठगी के स्लीपर सेल का भंडाफोड़... अंबिकापुर से 3 युवक गिरफ्तार, पचपेड़ी: धान खरीदी के नाम पर किसान से 4 लाख की धोखाधड़ी....व्यापारी ने दिया बंद खाते का चेक, अपराध दर्... गिरवी रखी सोने की चैन हड़पने का आरोप... महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज सड़क हादसे में घायल युवक की मौत... 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज, मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार